श्री शीतला आरती

जय शीतला माता,मैया जय शीतला माता, आदि ज्योति महारानी सब फल की दाता।

For Vidhi,
Email:- info@vpandit.com
Contact Number:- 1800-890-1431

Eligible For Puja: Anyone 0 Students enrolled
Last updated Sun, 19-Mar-2023 Hindi-gujarati
पूजा के लाभ

पूजाविधि के चरण
00:00:00 Hours
पूजन सामग्री
वर्णन

जय शीतला माता,मैया जय शीतला माता,

आदि ज्योति महारानी सब फल की दाता।

 ॥ जय शीतला माता… ॥

 रतन सिंहासन शोभित,श्वेत छत्र भ्राता,

ऋद्धि-सिद्धि मिल चंवर डोलावें, जगमग छवि छाता।

 ॥ जय शीतला माता… ॥

विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता,

वेद पुराण वरणत , पार नहीं पाता ।

 ॥ जय शीतला माता… ॥

इन्द्र मृदंग बजावत, चन्द्र वीणा हाथा,

सूरज ताल बजावै नारद मुनि गाता।

॥जय शीतला माता… ॥

घंटा शंख शहनाई बाजै मन भाता,

करै भक्त जन आरती लखि लखि हर्षाता।

 ॥ जय शीतला माता… ॥

ब्रह्म रूप वरदानी तुही तीन काल ज्ञाता,

भक्तन को सुख देनौ मातु पिता भ्राता।

 ॥ जय शीतला माता… ॥

जो जन ध्यान लगावें प्रेम शक्ति पाता,

सकल मनोरथ पावे भवनिधि तर जाता।

 ॥ जय शीतला माता… ॥

रोगों से जो पीड़ित कोई शरण तेरी आता,

कोढ़ी पावे निर्मल काया अन्ध नेत्र पाता।

॥ जय शीतला माता… ॥

बांझ पुत्र को पावे दारिद कट जाता,

ताको भजै जो नाहीं सिर धुनि पछिताता।

 ॥जय शीतला माता… ॥

शीतल करती जन को तू ही है जग त्राता,

उत्पत्ति व्याधि विनाशन तू सब की माता।

 ॥ जय शीतला माता… ॥

दास नरयण कर जोड़े सुन मेरी माता,

भक्ति आपनी दीजे और न कुछ भाता।

 ॥ जय शीतला माता… ॥